hindi gadgets और tools जो internet पर हिंदी भाषियों की करेंगे मदद
हिंदी में internet पर सक्रिय रहने वाले लोगों और लेखकों के लिए अभी भी यह मुश्किल दुनिया
है. हिंदी में google के ढेरों प्रयासों के बाद भी इस पर
लिखना पढ़ना और काम करना उतना आसान नहीं है जितना आसान यह अंग्रेजी वालों के लिए
है. हालांकि कुछ समय पहले ही गूगल ने hindi में अपने search को और बेहतर बनाया है. अब अंग्रेजी में भी हिंदी परिणामों के लिए वह अलग
से एक टैब देता है जिससे हिंदी पढ़ने वालों का जीवन आसान हुआ है. Google के अलावा भी हिंदी में पढ़ने लिखने
वालों के लिए internet पर ढेरों gadgets उपलब्ध हैं जिनकी मदद से असानी से Blogging और search जैसे काम किए जा सकते हैं.
हिन्दी यूनीकोड कन्वर्टर्स (hindi unicode converter)
hindi में लिखने के लिए unicode में काम करना पड़ता है और ज्यादातर लोग परम्परागत hindi fonts जैसे क्रुतीदेव (krutidev 010) और देवलिपी (devlys
010) में काम करते हैं. ऐसे में उनके सामने एक समस्या आती है कि वे
या तो उस सामग्री को दोबारा hindi unicode में type करें या फिर सीधे ही unicode font जैसे mangal या arial MS में काम करें लेकिन इसमें समस्या है
क्योंकि hindi unicode में type के shortcuts परम्परागत typing से भिन्न होते हैं और user को इसमें समस्या आती है. तो सवाल यह उठता है कि हिंदी का पाठक और लेखक क्या करे.
इस समस्या का समाधान करने के लिए आपको hindi
unicode converter/ हिंदी यूनीकोड कन्वर्टर्स का उपयोग करना चाहिए
जो आपकी देवलिपी devlys 010 fonts या क्रुतीदेव krutidev 010 font या इसी तरह के दूसरे fonts जैसे chankya और shreelipi को सीधे unicode
में बदल देता है. यहा नीचे ऐसे ही कुछ
हिंदी यूनीकोड कन्वर्ट्स hindi unicode converters का link दिया जा रहा है जिसका आसानी से उपयोग करके आप अपने matter को आसानी से unicode में change कर सकते हैं.
इस गैजेट का उपयोग करके आप आसानी से अपने क्रुतीदेव फोंट (krutidev 010 font) को हिंदी यूनीकोड
(Hindi unicode) में बदल सकते है:
इस गैजेट का उपयोग करके बहुत ही सरलता से आप अपने चाणक्य
फोंट (chankya font) को हिंदी यूनीकोड (hindi
unicode) में बदल सकते हैं:
इस गैजेट का उपयोग करके आप बहुत ही आसानी से श्री लिपी फोंट
(shreelipi font ) को यूनीकोड (hindi
unicode) में बदल सकते हैं:
इस गैजेट का उपयोग करके बहुत ही सरलता से आप अपने देवलिपी
फोंट (devlys 010 font ) को हिंदी यूनीकोड
(hindi unicode) में बदल सकते हैं:

Out Of Topic Show Konversi KodeHide Konversi Kode Show EmoticonHide Emoticon